हसनपुर | थानाक्षेत्र के बेलौन गांव में बुधवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर गोलीबारी की घटना में गोली लगने से दोनों पक्षों के 3 लोगों के घायल होने के मामले में थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर के दिए आवेदन पर 31 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। सभी आरोपित बेलौन गांव महुली के निवासी हैं। वहीं तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। वहीं गोलीबारी की घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर के नेतृत्व में स्थानीय थाना की पुलिस गांव में कैंप की हुई है।
मामलेमें ये हैं नामजद आरोपित
थानाध्यक्षमधुरेंद्र किशोर के दिए आवेदन पर जिन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है उनमें गंगा राम यादव, जगदीश यादव, इंद्रनारायण यादव, मोनू कुमार, नरेश यादव सहित 31 लोग शामिल हैं। वहीं इन नामजदों में गंगा राम यादव, जगदीश यादव, इंद्रनारायण यादव, मोनू कुमार, नरेश यादव, दिलीप यादव, मंगल यादव पंकज कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


