टीकाकरण अभियान के लिए आशा को निर्देश

    रोसड़ा |अनुमंडलीय अस्पतालमें आशा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला समन्वयक उत्प्रेरक (डीसीएम) अनीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में रोसड़ा, हसनपुर, बिथान, सिंघिया, शिवाजीनगर एवं विभूतिपुर प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के कार्यकलाप की समीक्षा के बाद उन्हें बच्चों के टीकाकरण अभियान से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिया गया। संबोधित करते हुए डीसीएम ने 2.5 किग्रा से कम वजन वाले नवजात बच्चों की नियमित देखभाल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का प्रसव के पूर्व कम से कम चार बार स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराए जाने पर बल देते हुए कहा कि इसमें कोताही बरतने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डा. डीके निर्मल, डीआईए सुमन कुमार के अलावे सभी 6 प्रखंडों के बीसीएम आदि उपस्थित थे।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *