कामेश्वर सिंहदरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय:शिक्षा शास्त्री की परीक्षा 17 के बदले 14 से ही होगी

    दरभंगा|कामेश्वर सिंहदरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में सत्र 2016-18 के शिक्षा शास्त्री नए पाठ्यक्रम की प्रथम वर्षीय परीक्षा की तिथि में संशोधन कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 17 सितम्बर के बदले तीन दिन पूर्व 14 से ही आयोजित की जाएगी जो 20 सितम्बर तक चलेगी।




    जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि स्नातकोत्तर साहित्य विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सात दिनों तक लगातार होने वाली यह परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक एक पाली में संचालित होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शैलेन्द्र मोहन झा द्वारा इस मुत्तालिक जारी अधिसूचना के मुताबिक 14 सितम्बर गुरुवार को प्रथम पत्र और इसी तरह 15 से 20 सितंबर तक लगातार आगे के पत्रों की परीक्षा होगी। मौखिक परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इसी क्रम में उल्लेखनीय है कि कुलपति डॉ. सर्व नारायण झा ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिया है कि परीक्षा बहिष्कार अनुपस्थिति की स्थिति में दोबारा परीक्षा हरगिज नहीं आयोजित की जाएगी।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *