अहियापुर में पत्रकार पर जानलेवा हमला, शराब कारोबारियों पर आरोप

    मुजफ्फरपुर :अहियापुर थाने के मस्जिद चौक के समीप पत्रकार मनोज कुमार पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने शराब कारोबारियों आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके साथ मारपीट की गई। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। बाद में एसएसपी के आदेश पर अहियापुर थानेदार पहुंचे। आरोपियों को थानेदार के हवाले कर दिया गया। हालांकि, कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जख्मी हालत में मनोज को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया।




    मनोज कुमार ने अहियापुर थाने में शराब कारोबारियों के खिलाफ हत्या की नीयत से हमला करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा वे रसूलपुर वाजिद स्थित अपने घर से संवाद संकलन के लेकर निकले थे। मस्जिद चौक के समीप चाय-नाश्ते की दुकान पर शराब कारोबारी ने तिरछा करके कार लगाई थी। जीरोमाइल की ओर से बस रही थी। तभी उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया गया। जब वो किसी तरह सड़क से उठे तो सभी मारपीट करने लगे। जब वे इसकी शिकायत थाने करने पहुंचे तो वहां पर अभद्र व्यवहार किया गया। उधर, एसएसपी विवेक कुमार ने सिटी एसपी को जांच करने के लिए कहा है। सिटी एसपी ने कहा कि सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट हुई है।

    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *