पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

    दरभंगा|एआईएसएफ कीओर से पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार शाम बेंगलुरु में गोली मार कर हुई हत्या के विरोध में संगठन के कार्यकर्ता भोगेंद्र झा चौक पर जुटे और प्रधानमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कार्यकर्ता जुलूस लेकर छात्रसंघ कार्यालय से संगठन के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए भोगेंद्र झा चौक पर पहुंचे। शरद कुमार सिंह ने कहा कि कल गौरी लंकेश को हिंदूवादियों ने घर पर चढ़कर गोलियों से भून दिया। वह देश की धर्मनिरपेक्ष परंपरा और समाजवादी से प्यार करती थी।



    स्पष्टीकरण:
    https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

    यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

    Mithilanchal News टीम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *