कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) :हाजीपुरएनएच-77 किनारे चंद्रहट्टी गांव स्थित कोल्ड स्टोरेज में बुधवार की सुबह अमोनिया गैस रिसाव से ऑपरेटर मुन्ना कुमार गंभीर रूप से बीमार हो गया। बिहारशरीफ निवासी मुन्ना को बेहोशी की हालत में पटना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने गैस रिसाव पर काबू पाया। कोल्ड स्टोरेज के मजदूर अपना काम निबटा रहे थे। इसी बीच सुबह सात बजे अचानक वॉल्व की गैस कीट कटने से एमएस-3 अमोनिया गैस का सेक्शन-2 से तेजी से रिसाव शुरू हो गया। गैस से मजदूरों अन्य कर्मियों की सांसें फूलने लगी। गैस रिसाव के बाद भगदड़ मच गई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


