राजनगर:राजनगरस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व जिला पार्षद पावस पासवान ने 12 सूत्री मांगों के पक्ष में ग्रामीणों के साथ धरना दिया। धरना में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पार्षद पावस कुमार पासवान, सिंगीयौन पंचायत के उप मुखिया बेचन लाल सिंह ने संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार पर आरोपों की झड़ी लगा दी।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुकेश कुमार ने विगत 15 अगस्त को पीएचसी में तिरंगा ध्वज फहराने के दौरान राष्ट्रध्वज को सैल्यूट नहीं कर राष्ट्रध्वज का अपमान किया है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने गलत हथकंडे अपना कर पर नौकरी पायी है। धरना को अमरेन्द्र पाठक, रमेश महतो, राजेन्द्र मिश्र, मुन्ना पासवान, गजेन्द्र मंडल, अभय मंडल, रामप्रकाश महतो, गौरी सिंह, नागेश्वर मंडल ने संबोधित किया।
पीएचसी पर नारेबाजी करते ग्रामीण।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


