मुजफ्फरपुर:10एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट की वजह से एमआईटी पावर सब स्टेशन से जुड़े लोगों को पांच दिन और बिजली की किल्लत झेलनी होगी। गुरुवार से 5 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम शुरू होगा और स्थिति सामान्य होने में पांच दिन और लगेंगे। दूसरी ओर, भिखनपुरा ग्रिड से जुड़े आधे शहर सरैया इलाके में 9 दिन तक 50 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर बंद करने से 24 घंटे में दो से तीन घंटे तक बिजली की कटौती होगी। एमआईटी में 15 मेगावाट बिजली की जरूरत है। इसके लिए अभी 5 एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर जो उपलब्ध है। उसी को लगाकर बिजली चालू की जाएगी। 10 एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर में फॉल्ट से बैरिया दामोदरपुर फीडर से जुड़े इलाके में दो से तीन घंटे के अंतराल पर बिजली मिल रही है। ज्यादा परेशानी बैरिया, पुरानी मोतिहारी रोड, आवास नगर पुलिस लाइन के लोगों को है। बैरिया फीडर से अलग कर कुछ माह पहले दामोदरपुर फीडर बनाया गया। पावर ट्रांसफॉर्मर फेल करने के बाद दामोदरपुर इलाके में भी बिजली संकट है। वहीं ब्रह्मपुरा, संजय सिनेमा रोड के लोग भी एमआईटी सब स्टेशन से जुड़े होने की वजह से परेशान हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


