वैशाली नाव हादसे पर फूटा पप्पू यादव का गुस्सा, बोले- सरकार को कोई मतलब नहीं, विपक्ष भी मर चुका है

Pappu Yadav on Raghopur boat accident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में गंगा पार करते समय नाव पलटने से हुई मौतों पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार और विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को अब आम लोगों की जिंदगी या मौत की कोई परवाह नहीं है और सत्ता में बैठे लोग माफिया, पैसे के खेल और आपसी कलह में उलझे हुए हैं। पप्पू यादव ने नाव हादसों को लेकर प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठाए और कहा कि वह राघोपुर जाकर प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *