India vs West Indies 4th T20 Update: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं। शाई होप ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले कैरेबियन टीम ने 2016 में खेले गए लॉडरहील टी20 में 245 रन बनाए थे। इस मुकाबले में आखिरी 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर शाई होप ने इस सीरीज का दूसरा शतक तो पूरा किया ही, साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा और भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।India vs West Indies 4th T20 Update: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए हैं। शाई होप ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया। उन्होंने 50 गेंदों में 9 छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इससे पहले कैरेबियन टीम ने 2016 में खेले गए लॉडरहील टी20 में 245 रन बनाए थे। इस मुकाबले में आखिरी 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर शाई होप ने इस सीरीज का दूसरा शतक तो पूरा किया ही, साथ ही टी20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा और भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।
IND vs WI 4th T20: शाई होप को फिर नहीं रोक पाए भारतीय गेंदबाज, वेस्टइंडीज ने खड़ा किया सबसे बड़ा स्कोर

