Bihar Crime: एक EO दफ्तर में मारा गया, दूसरा सड़क पर; आखिर नगर निकाय अधिकारी कितने सुरक्षित?

Bihar Crime बिहार के रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) डॉ. विमल कुमार की हत्या ने एक बार फिर राज्य में नगर निकाय अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ ही महीने पहले, 28 अप्रैल को भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में अपराधियों ने घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में नगर परिषद के सभापति भी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में नगर परिषद की उपसभापति नीलम देवी के पति और बाहुबली नेता रामधनी यादव का नाम सामने आया था। घटना के अगले ही दिन पुलिस मुठभेड़ में रामधनी यादव भी मारा गया था।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *