Bihar Politics राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव करीब 24 दिनों बाद रविवार को पटना लौटे। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि सम्राट चौधरी “सड़क छाप गुंडा” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके खिलाफ कभी हत्या जैसे गंभीर मामलों के मुकदमे रहे हों, वे आज पुलिस के जरिए छात्रों और विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि छात्र आंदोलन के दौरान जिन छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई है, सरकार उन्हें तत्काल वापस ले। साथ ही जिन छात्रों और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है, उन्हें भी बिना शर्त रिहा किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो बिहार में दिल्ली से भी बड़ा आंदोलन होगा।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


