पटना से 17 साल की सौम्या लापता, परिवार बोला- पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो शायद बेटी नहीं होती गायब

Patna Crime News: 17 वर्षीय एक किशोरी रविवार से पटना से लापता है। परिजनों के अनुसार, वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। लापता किशोरी की पहचान सौम्या भारती के रूप में हुई है, जो रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। इस मामले में कोतवाली थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। सौम्या की बड़ी बहन दिव्या भारती का आरोप है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस उनकी बहन की तलाश में अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, “हमारा पूरा परिवार परेशान है, लेकिन पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।”

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *