Bankipur By Election: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जन सुराज का कोई बड़ा संगठन नहीं है। बांकीपुर में हमने पहले कोई विशेष काम भी नहीं किया है। इसके बावजूद एक उम्मीदवार के मैदान में उतरते ही पूरी भाजपा थर-थर कांप रही है। अपने तथाकथित किले को बचाने के लिए भाजपा ने हजारों कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतार दिया है। जिन इलाकों में पहले वोट मांगने भी नहीं जाते थे, वहां आज हर वार्ड में मंत्री घूम रहे हैं। यह बिहार की जनता के लिए अच्छे दिन हैं, क्योंकि जो नेता और मंत्री पहले लोगों का हाल तक नहीं पूछते थे, वे अब घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


