पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की आग अब बिहार के एक परिवार तक पहुंच गई है। होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल हमले का शिकार हुए एक ऑयल टैंकर पर तैनात गोपालगंज के 31 वर्षीय भारतीय नाविक रोहन कुमार की मौत हो गई। इस घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक तनाव भी बढ़ा दिया है। 31 वर्षीय रोहन कुमार बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले थे। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य माने जाते थे। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने मर्चेंट नेवी में अपना करियर बनाया था और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए लगातार काम कर रहे थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


