बिहार की बेटी बनी भारत की मजबूत आवाज, ढाका में गलत नक्शे पर IFS पूजा झा का करारा जवाब

बिहार के सीतामढ़ी की रहने वाली और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) अधिकारी पूजा कुमारी झा ने ढाका में भारत का पक्ष मजबूती से रखा। बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (BIISS) में आयोजित एक सेमिनार के दौरान उन्होंने भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने पर तुरंत आपत्ति जताई। सेमिनार में जब भारत में बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक अहमद तारिक करीम अपनी प्रेजेंटेशन दे रहे थे, तभी स्क्रीन पर भारत का एक नक्शा दिखाया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान की ओर दिखाया गया था। इस पर पूजा झा ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए कहा, “भारत का जो नक्शा दिखाया जा रहा है, वह गलत है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।”

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *