Bankipur Seat: बांकीपुर विधानसभा सीट पर अपना किला बचाने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है, जहां बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन स्वयं चुनावी मोर्चा संभालेंगे। इसे लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी 24 वार्डों और 422 बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है, ताकि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत रखा जा सके। जन सुराज की नेता विनीता मिश्रा भी मानती हैं कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत बूथ नेटवर्क है। उनका कहना है, “बीजेपी के हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वहीं, हमारी पार्टी के लिए यही सबसे बड़ी चुनौती है।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


