Bharat Tiwari Encounter केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज (शुक्रवार) पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने उनके गांव बिलौटी जाएंगे। इस दौरान वह परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़े तथ्यों की विस्तृत जानकारी लेंगे। बिलौटी के बाद चिराग पासवान जवइनियां गांव भी जाएंगे, जहां वह विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करेंगे। जवइनियां के ग्रामीणों का कहना है कि यदि भरत तिवारी ने उनकी समस्याओं को लेकर आवाज नहीं उठाई होती, तो पुनर्वास, बिजली और पानी जैसे बुनियादी मुद्दे कभी सामने नहीं आते। ग्रामीणों का कहना है कि “भरत ने हमारी मांगों के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी।”
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


