खान सर-रौशन सर विवाद के बाद सुर्खियों में आया पटना का मुसल्लहपुर हाट इलाका एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इसकी वजह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित पदयात्रा है। जानकारी के मुताबिक, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी 15 जुलाई को मुसल्लहपुर हाट में पदयात्रा करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को एक बैठक भी की। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 जुलाई को पटना में छात्रों के साथ एक बड़े सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, उनका यह दौरा पहले 11 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन अब इसे बदलकर 15 जुलाई कर दिया गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


