बांका के मंदिर से 2 बच्चों संग बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार, बोले-वहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा, जान बचाने आए

Bangladeshi Couple Arrested: बिहार के बांका जिला में स्थित प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर (जमदाहा ठाकुरबाड़ी) से पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी दंपती को उनके दो बच्चों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में दंपती ने कबूल किया है कि वे एक दलाल को 20,000 रुपये देकर अवैध रास्ते से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत आए थे। जमदाहा ओपी पुलिस ने विदेशी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दंपती को बांका न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *