‘लालटेन देखकर जनता को लगता है डर’, तेज प्रताप के पुराने बंगले से RJD का चुनाव चिह्न हटाए जाने पर बोले मंत्री

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल के चुनाव चिह्न लालटेन को लेकर बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान के सरकारी आवास के बाहर हुई एक घटना ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। मंत्री के वर्तमान और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के पुराने सरकारी बंगले (24 स्ट्रैंड रोड) से सफाई के दौरान बड़े से लालटेन को बाहर कचरे के ढेर पर फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खुद मंत्री लखेंद्र पासवान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा, “अब बिहार में इसकी कोई आवश्यकता नहीं ,लोगों ने इसे कूड़ा करकट समझकर कचरा के ढेर पर फेंका।”

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *