Tejashwi Yadav vs Vijendra Yadav “नौवीं फेल लड़का हैं, ज्ञान के अभाव में बहुत कुछ बोलता है”, तेजस्वी पर विजेंद्र यादव का तीखा तंज

दिल्ली से पटना पहुंचते ही बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तंज कसते हुए कहा, “सम्राट चौधरी की सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। वे भले ही राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन वे चीफ मिनिस्टर नहीं, बल्कि ‘चीप मिनिस्टर’ हैं।” तेजस्वी यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए जदयू नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव ने कहा, “वह नौवीं फेल है, ज्ञान के अभाव में बहुत सी बातें बोलते रहता है। हम उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते।” राज्य के खजाने के खाली होने संबंधी तेजस्वी यादव के आरोपों पर भी उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव तथ्यों और जानकारी के अभाव में ऐसे बयान दे रहे हैं, जबकि सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रही है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *