Lichchvi Express Viral Video: बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल तक ट्रेन नंबर 14005 (लिच्छवी एक्सप्रेस) में यात्रा कर रहे एक यात्री के लिए पैंट्री कार के कर्मचारियों से खाने का बिल मांगना इतना खतरनाक साबित हुआ कि उसकी जान ही खतरे में पड़ गई। यात्री ने जब खाने की रसीद मांगी, तो पैंट्री का कर्मचारी गुस्से से आग-बबूला हो गया और उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी दे डाली। जिसके बाद यात्री ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो, अपना PNR नंबर और अपने कोच की पूरी जानकारी साझा की और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों व RPF से तत्काल सुरक्षा की गुहार लगाई।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


