Iraj Lalu Yadav birthday: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव का परिवार पहली बार कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। मौका है राजद सुप्रीमो लालू यादव के पोते और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन का, जिसके लिए पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एकजुट हो रहा है। 27 मई 2025 को कोलकाता में जन्मे इराज के इस पहले जन्मदिन को बेहद आलीशान और भव्य तरीके से लालू परिवार की चौथे नंबर की बेटी रागिनी यादव और दामाद राहुल यादव (सपा के पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के बेटे) के गाजियाबद स्थित आवास ‘रागिनी विला’ में मनाया जा रहा है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


