Kaimur Murder Mystery: बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले छह दिनों से जारी सस्पें का अंत हो गया है। महज 60 घंटे के भीतर नदी और नहर से टुकड़ों में बरामद की गई चार बिना सिर की लाशों की मर्डर मिस्ट्री को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। इस सामूहिक हत्याकांड के पीछे डहरक गांव के ही दो सगे भाई विकास गुप्ता और गौतम गुप्ता निकले, जिन्होंने अपने महाराष्ट्र के एक दोस्त के साथ मिलकर इस खूनी खेल को रचा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे झाड़ियों से दंपती के कटे सिर बरामद कर लिए गए। वहीं, गोताखोर अभी भी नदी में उन मासूम बच्चों के सिर की तलाश कर रहे हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


