जमुई के ग्रामीण विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोपाल कुमार के पटना और जमुई आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने शनिवार की सुबह-सुबह छापेमारी की है। रेड में अभी तक 40 लाख रुपए कैश मिले हैं। और पैसे को गिनने के लिए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने नोटों के गिनने वाले मशीन को मंगवाया है। पटना में मजिस्ट्रेट कॉलोनी के जगत विला अपार्टमेंट के 2nd फ्लोर F2 फ्लैट में यह छापेमारी चल रही हैं। सुबह करीब साढ़े 8 बजे EOU के अधिकारी यहां कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। पटना और जमुई में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की रेड चल रही है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


