देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में भी बिना टिकट यात्रा का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद जोगबनी से दानापुर जाने वाली 26301 वंदे भारत एक्सप्रेस में गुरुवार को जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान समस्तीपुर स्टेशन पर एक कोच से चार से पांच लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिन्हें टीटीई ने ट्रेन से उतार दिया। इधर, सोशल मीडिया पर हाजीपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीटीई पर बिना टिकट यात्रियों से आधे पैसे लेकर यात्रा कराने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


