Kartik Sharma Record: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार रात चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हाल ही में 20 साल के हुए कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 54 रनों की अहम पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई है। राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज को लगातार छक्कों के लिए जाना जाता है। रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने कई बार यह साबित भी किया है। इसी वजह से उन्हें सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके लिए यह रकम बहुत ज्यादा लग रही थी, लेकिन शनिवार की उनकी पारी ने इस फैसले को सही साबित कर दिया है। उन्होंने इस पारी से कप्तान से लेकर कोच सभी को अपना मुरीद बना लिया है।Kartik Sharma Record: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार रात चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में हाल ही में 20 साल के हुए कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 54 रनों की अहम पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई है। राजस्थान के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज को लगातार छक्कों के लिए जाना जाता है। रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने कई बार यह साबित भी किया है। इसी वजह से उन्हें सीएसके ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनके लिए यह रकम बहुत ज्यादा लग रही थी, लेकिन शनिवार की उनकी पारी ने इस फैसले को सही साबित कर दिया है। उन्होंने इस पारी से कप्तान से लेकर कोच सभी को अपना मुरीद बना लिया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


