Bihar Politics: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार ने आज औपचारिक रूप से अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत कर दी। निशांत कुमार अपनी यात्रा ऐतिहासिक और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण चंपारण की धरती से करेंगे, जहां वो पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे। यात्रा के लिए पटना से रवाना होने से पहले निशांत ने पिता नीतीश से आशीर्वाद लिया और राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। इसके बाद वो पार्टी दफ्तर पहुंचे। जहां जदयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने शंख और तुरही बजाकर निशांत का भव्य स्वागत किया।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


