बिहार के ‘सुशासन बाबू’ नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके हैं। जिसके बाद उनके दो दशक लंबे कार्यकाल को बड़े पैमाने पर याद किया जा रहा है। इसी बीच उनसे संबंधित कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में इमरान खान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मॉडल के मुरीद नजर आ रहे हैं। इमरान खान कहते हैं कि वे नीतीश कुमार के काम करने के तरीके से इतने प्रभावित हैं कि वे अपने देश में भी ठीक वैसे ही सुधार लागू करना चाहते हैं, जैसे नीतीश ने बिहार में सफलतापूर्वक किए थे।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


