नीतीश कुमार ने छोड़ी मुख्यमंत्री की कुर्सी, राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा; जल्द होगा नए ‘सम्राट’ का फैसला

Nitish Kumar Resignation: लगभग दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दोपहर 3 बजे के बाद नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी एवं विजय चौधरी के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंपा। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही मौजूदा सरकार औपचारिक रूप से भंग हो गई है। अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इस्तीफा से पहले, पुराने सचिवालय में हुई अंतिम कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्रियों ने नितीश कुमार को भावुक विदाई दी। नीतीश कुमार की पूरी कैबिनेट उन्हें पोर्टिको तक छोड़ने गई, जहां मंत्री अशोक चौधरी की आंखों में आंसू आ गए।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *