बिहार के मुजफ्फरपुर में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तोड़फोड़ की और स्थिति बेकाबू हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हंगामा शांत कराने के दौरान तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी स्थान पर स्टेज पर डांसरों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था। यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर जिले में आयोजित पशु मेले के तहत किया गया था।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


