IPL 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कूपर कोनोली की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ज्यादा देर टिक नहीं सके। गिल ने 39 और बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदला। वहीं विजय कुमार वैशाक ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी।IPL 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से मात दी। 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19.1 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कूपर कोनोली की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और साई सुदर्शन जल्दी ही आउट हो गए। इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों ज्यादा देर टिक नहीं सके। गिल ने 39 और बटलर ने 38 रन बनाए। पंजाब की ओर से युजवेंद्र चहल ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख बदला। वहीं विजय कुमार वैशाक ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 163 रन ही बना सकी।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


