Bihar News: सीवान-पटना हाईवे पर लाहेजी गांव के पास मंगलवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान, पुलिस ने दो कुख्यात लुटेरों का हाफ-एनकाउंटर कर दिया यानी उनके पैरों में गोली मारी। ज्वेलरी लूटकांड के इन आरोपियों ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। सीवान में शुरुआती इलाज के बाद, दोनों को आगे के इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इन शातिर लुटेरों की पहचान 25 वर्षीय रोहित कुमार शर्मा और 19 वर्षीय रोहित कुमार कुशवाहा उर्फ रिशु के रूप में हुई है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


