अपने उदासीन बयानों से चर्चा में रहने वाले लखनऊ सुपर जाइंट्स के मालिक संजीव गोयंका टीम के रिकॉर्ड से निराश, जानिए क्या कहा

Sanjiv Goenka owner of LSG statement: लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के मालिक संजीव गोयंका एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। IPL 2026 की शुरुआत से पहले जियोटस्टार पर ‘आईपीएल टुडे लाइव’ के साथ बातचीत में गोयंका ने साफ शब्दों में कहा कि प्लेऑफ तक पहुंचना एलएसजी जैसी टीम के लिए “काफी नहीं है।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि टीम की असली पहचान अभी भी बन रही है। किसी भी स्पोर्ट्स टीम के लिए, जब तक आप जीतते नहीं हैं, आपको ट्रॉफी उठाने जैसा सम्मान या प्यार नहीं मिलता है। हां, हम दो बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं, लेकिन यह साफ तौर पर काफी नहीं है। आप कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं, लेकिन हमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी है।”पिछले सीजन की समीक्षा करते हुए गोयंका ने माना कि टीम में गेंदबाजी की मजबूत नींव की कमी थी, जिसे इस बार दूर किया गया है। उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह थी कि हमारे फ्रंटलाइन गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद हमने अपने पहले छह में से चार गेम जीते। कुछ बड़े कदम उठाए गए, एडेन मार्करम और मिशेल मार्श ने ओपनिंग की, जो उनकी आम पोजीशन नहीं है, और यह उन दोनों के लिए उनका सबसे अच्छा आईपीएल सीजन साबित हुआ। दिग्वेश राठी बिल्कुल नए खिलाड़ी के तौर पर आए और उन्होंने हमारे लिए अच्छा किया। हालांकि, हमें एहसास हुआ कि हमारे पास एक मजबूत बॉलिंग कोर की कमी है, और हमने इस बार एक घरेलू बॉलिंग यूनिट बनाकर इस पर ध्यान दिया है। अब यह एक साथ आने और अकेले परफॉर्म करने की बजाय एक टीम के तौर पर परफॉर्म करने की बात है।”Sanjiv Goenka owner of LSG statement: लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के मालिक संजीव गोयंका एक बार फिर अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं। IPL 2026 की शुरुआत से पहले जियोटस्टार पर ‘आईपीएल टुडे लाइव’ के साथ बातचीत में गोयंका ने साफ शब्दों में कहा कि प्लेऑफ तक पहुंचना एलएसजी जैसी टीम के लिए “काफी नहीं है।” उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि टीम की असली पहचान अभी भी बन रही है। किसी भी स्पोर्ट्स टीम के लिए, जब तक आप जीतते नहीं हैं, आपको ट्रॉफी उठाने जैसा सम्मान या प्यार नहीं मिलता है। हां, हम दो बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं, लेकिन यह साफ तौर पर काफी नहीं है। आप कुछ जीतते हैं, कुछ हारते हैं, लेकिन हमें अपनी पहली ट्रॉफी जीतनी है।”पिछले सीजन की समीक्षा करते हुए गोयंका ने माना कि टीम में गेंदबाजी की मजबूत नींव की कमी थी, जिसे इस बार दूर किया गया है। उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह थी कि हमारे फ्रंटलाइन गेंदबाजों के चोटिल होने के बावजूद हमने अपने पहले छह में से चार गेम जीते। कुछ बड़े कदम उठाए गए, एडेन मार्करम और मिशेल मार्श ने ओपनिंग की, जो उनकी आम पोजीशन नहीं है, और यह उन दोनों के लिए उनका सबसे अच्छा आईपीएल सीजन साबित हुआ। दिग्वेश राठी बिल्कुल नए खिलाड़ी के तौर पर आए और उन्होंने हमारे लिए अच्छा किया। हालांकि, हमें एहसास हुआ कि हमारे पास एक मजबूत बॉलिंग कोर की कमी है, और हमने इस बार एक घरेलू बॉलिंग यूनिट बनाकर इस पर ध्यान दिया है। अब यह एक साथ आने और अकेले परफॉर्म करने की बजाय एक टीम के तौर पर परफॉर्म करने की बात है।”  

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *