‘उठ जाओ ना…’ शहीद पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोई पत्नी, दिव्यांग बेटा देगा मुखाग्नि; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

बिहार के वीर सपूत हवलदार सीताराम राय ने जम्मू-कश्मीर के बर्फीले पहाड़ों के बीच आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह समस्तीपुर स्थित उनके पैतृक गांव लोदीपुर पहुंचा। जैसे ही सेना का वाहन गांव की सीमा में दाखिल हुआ, पूरा इलाका ‘सीताराम राय अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। 22 वर्षों तक देश के बॉर्डर की रक्षा करने वाला यह 40 वर्षीय जांबाज सिपाही आज तिरंगे में लिपटा हुआ, आखिरी बार अपने घर लौटा। शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *