BSEB Matric Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10 (मैट्रिक) के नतीजे घोषित करने वाला है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार, मार्कशीट तैयार की जा रही हैं और पूरी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। पिछले साल बोर्ड ने 29 मार्च को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया था, लेकिन इस बार उससे पहले नतीजे घोषित करने की तैयारी चल रही है। BSEB ने फरवरी में कक्षा 10 (मैट्रिक) 2026 की परीक्षाएं आयोजित की थीं, जिसमें लगभग 15.12 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षाएं राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। कुल 15,12,687 परीक्षार्थियों में 7,85,722 छात्राएं और 7,26,961 छात्र शामिल थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। मैट्रिक रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे जारी करेगा, जिसकी तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


