राज्यसभा चुनाव 2026: 5 सीटों पर NDA का दांव, 41 वोट के गणित में फंसी कुशवाहा की किस्मत?

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर छह प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। अगर ऐसी नौबत आई तो प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम 41 वोटों की ज़रूरत पड़ेगी। संख्या बल के हिसाब से एनडीए की चार सीटों पर जीत पक्की है। पांचवी सीट के लिए एनडीए के पास 38 वोट बचेंगे जो कि जीत से 3 कम है। इधर, महागठबंधन अपना प्रत्याशी खड़ा करता है तो उसे 6 सीटों की जरूरत पड़ेगी। बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए NDA की सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा उम्मीदवार होंगे। कुशवाहा 5 मार्च को अपना नामांकन भरेंगे, जिसमें NDA के सभी नेता शामिल होंगे। 06 मार्च को नामांकन का आखिरी तारीख है। राज्यसभा की 5 सीटों के लिए कुशवाहा और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के 5 प्रत्याशी चुनाव में होंगे।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *