Bihar politics: बिहार में एक बड़े राजनीतिक उलटफेर की चर्चा तेज हो गई हैं। ऐसी अटकलें हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा जा सकते हैं। अगर ये अटकलें सच होती हैं, तो बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि NDA के अंदर सहयोगी दल फिलहाल इन अटकलों को खारिज कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री बदलने की कोई चर्चा नहीं है और सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चलती रहेगी। फिर भी, राजनीतिक गलियारों में संभावित गठबंधनों को लेकर चर्चाएँ लगातार जारी हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


