Rajya Sabha Elections: बिहार में राज्यसभा चुनाव की रेस में NDA उलझ गया है। हालांकि गठबंधन अप्रैल में खाली हो रही सभी पांच सीटों को जीतने का लक्ष्य बना रहा है, लेकिन इन सीटों के लिए कई दावेदार हैं, जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास),जिसकी राज्यसभा में कोई मौजूदगी नहीं है वो भी इस दफा सीट के लिए ज़ोर दे रही है। इसके साथ ही जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने भी अपनी दावेदारी पेश किया है। इसको लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख और राज्यसभा के मौजूदा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा के टिकट पर सस्पेंस बढ़ गया है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


