राज्यसभा चुनाव: बिहार की 5वीं सीट के लिए NDA का उम्मीदवार फाइनल, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव में बिहार से BJP का कैंडिडेट कौन होगा? क्या उपेंद्र कुशवाहा राज्यसभा में वापस आएंगे? या BJP पवन सिंह को राज्यसभा भेजेगी? बिहार की राजनीति में उठ रहे इन सभी सवालों का जवाब मंगलवार को मिल गया। भाजपा ने बिहार से राज्यसभा भेजने के लिए नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम के नामों की घोषणा की, इसके तुरंत बाद NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट के नाम का भी ऐलान हो गया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चीफ उपेंद्र कुशवाहा NDA के पांचवें कैंडिडेट होंगे। वे 5 मार्च को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे। BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और RLM के प्रवक्ता नितिन भारती ने इस बात की जानकारी दी।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *