Rajya sabha elections: सीट एक, दावेदार तीन! कुशवाहा बनाम मांझी, BJP के फैसले पर टिकी नजरें; चिराग ने बढ़ाई सियासी हलचल

Rajya sabha elections बिहार की पांच सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए में घमासान जारी है। एनडीए के दो घटक दल बीजेपी को उसके वादे याद दिला रहे हैं। इधर, बीजेपी की इसपर चुप्पी उनकी धड़कने बढ़ा रही है। 26 फरवरी से राज्यसभा के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 मार्च को बिहार से खाली हुए सभी पांच सीटों पर चुनाव है। इसको लेकर सहयोगी लगातार बीजेपी पर दबाव बना रहे हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) प्रमुख जीतनराम मांझी के दावेदारी के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान भी इसको लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी हैं। राज्यसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान पटना में लोजपा-आर के सभी 19 विधायकों के साथ रविवार को एक बैठक की है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *