SA vs NZ Head To Head in T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों में वही एकमात्र टीम है जिसे अब तक कोई हरा नहीं सका है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 में सिर्फ एक मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए अंतिम चार में जगह बना ली।SA vs NZ Head To Head in T20 World Cup: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों में वही एकमात्र टीम है जिसे अब तक कोई हरा नहीं सका है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 में सिर्फ एक मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। उनका पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जबकि सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद बेहतर नेट रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए अंतिम चार में जगह बना ली।
फिर से फाइनल में पहुंचेगी साउथ अफ्रिका? न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्डकप के रिकॉर्ड दे रहे गवाही

