PUSU Election 2026 पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लंबे अर्से के बाद एनएसयूआई प्रत्याशी अध्यक्ष और महासचिव पद पर अपना कब्जा किया है। अभी तक हुए चुनाव में ज्यादतर दफा एबीवीपी या दूसरे छात्र संघठनों का ही कब्जा रहा है। इस जीत से ज्यादा इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर एबीवीपी अपने ही गढ़ पटना विश्वविद्यालय कैसे हार गई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पद के चुनाव में तो एबीवीपी फाइट से ही बाहर हो गई। एबीवीपी से जुड़े नेताओं का कहना है कि इसपर हम मंथन कर रहे हैं। अपने हार के कारणों की समीक्षा भी करेंगे। इधर, एनएसयूआई प्रत्याशियों की शानदार पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत ‘PUSU में NSUI की प्रचंड जीत NEET छात्रा को न्याय दिलाने की जिद का प्रतिफल है!’
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


