T20 World Cup Pak-Sri Match Update: शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस सुपर-8 मुकाबले में कहानी कुछ ऐसी घटी कि जीतकर भी पाकिस्तान हारता हुआ नजर आया, और श्रीलंका हारकर भी जीत गया। जी हां, दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आख़िरी गेंद तक मुकाबले को जिंदा रखा। पाकिस्तान ने भले ही 5 रनों से मैच जीत लिया हो, लेकिन सेमीफाइनल की टिकट उसकी जेब से फिसलकर सीधे न्यूजीलैंड की झोली में जा गिरी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई खिलाड़ियों का जज़्बा, जुझारूपन और आखिरी सांस तक लड़ने का जज्बा देखकर दर्शक वाह-वाह करते नहीं थके। पाक गेंदबाज जहां दबाव में दिखे, वहीं शनाका और उनकी टीम ने साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, दिल जीतने का भी नाम है।T20 World Cup Pak-Sri Match Update: शनिवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस सुपर-8 मुकाबले में कहानी कुछ ऐसी घटी कि जीतकर भी पाकिस्तान हारता हुआ नजर आया, और श्रीलंका हारकर भी जीत गया। जी हां, दासुन शनाका की अगुआई में श्रीलंका की टीम ने 213 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आख़िरी गेंद तक मुकाबले को जिंदा रखा। पाकिस्तान ने भले ही 5 रनों से मैच जीत लिया हो, लेकिन सेमीफाइनल की टिकट उसकी जेब से फिसलकर सीधे न्यूजीलैंड की झोली में जा गिरी। दूसरी ओर, श्रीलंकाई खिलाड़ियों का जज़्बा, जुझारूपन और आखिरी सांस तक लड़ने का जज्बा देखकर दर्शक वाह-वाह करते नहीं थके। पाक गेंदबाज जहां दबाव में दिखे, वहीं शनाका और उनकी टीम ने साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ जीत-हार का खेल नहीं, दिल जीतने का भी नाम है।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


