लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भिडेंगे भारत-इंग्लैंड? इस समीकरण ने बढ़ा दिया T20 वर्ल्डकप का रोमांच

T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 वर्ल्डकप 2026 का रोमांच अब परवान चढ़ने लगा है। सुपर 8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि ग्रुप 1 में भारत का भविष्य 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले पर टिका है। दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की करारी हार के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से धोकर वापसी तो की, लेकिन वेस्टइंडीज का मुकाबला अब करो या मरो का है। अगर भारत यह मैच जीत लेता है, तो वह ग्रुप 1 की टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगा और आइसीसी के नियमों के मुताबिक ग्रुप 2 की टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम यानी इंग्लैंड से उसकी भिड़ंत लगभग तय मानी जा रही है। सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 वर्ल्डकप 2026 का रोमांच अब परवान चढ़ने लगा है। सुपर 8 के ग्रुप 2 से इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि ग्रुप 1 में भारत का भविष्य 1 मार्च को ईडन गार्डन्स में होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले पर टिका है। दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की करारी हार के बाद सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रन से धोकर वापसी तो की, लेकिन वेस्टइंडीज का मुकाबला अब करो या मरो का है। अगर भारत यह मैच जीत लेता है, तो वह ग्रुप 1 की टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंचेगा और आइसीसी के नियमों के मुताबिक ग्रुप 2 की टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम यानी इंग्लैंड से उसकी भिड़ंत लगभग तय मानी जा रही है। सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।  

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *