भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और एंकर मुकेश राय विवाद को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सियासी तापामान बढ़ गया है। इस विवाद में निशा उपाध्याय अकेले पड़ते जा रही है। 21 फरवरी को गोरखपुर में लाइव स्टेज शो के समय अचानक से भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय गुस्से में मंच पर ही एंकर मुकेश राय को मारने के लिए अपना सैंडल निकाल लिया था। उनको ऐसा करते देख उनके टीम के लोग बीच बचाव कर मामले को शांत कराया था। यह विवाद परफॉर्मेंस के समय एंकर मुकेश राय के सिंगर का ‘रेट’ पूछने पर हुआ था। इसके बाद निशा उपाध्याय आक्रोशित हो गई थी और मंच पर चप्पल निकालकर एंकर मुकेश राय को मारने के लिए दौड़ पड़ी थी। इस विवाद के सामने आने के बाद भोजपुरी सिंगर गोलू राज एंकर मुकेश राय के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने इसके संकेत दिए हैं।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


