Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान ने मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फरहान ने इस उपलब्धि के साथ मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2021 विश्व कप में 12 छक्के लगाए थे। इस टूर्नामेंट में फरहान के नाम अब 13 छक्के दर्ज हो चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ फरहान ने अपनी लय बनाए रखी और अकेले भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 45 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। एक ओर से विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन फरहान डटे रहे। उन्होंने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 और फखर जमान के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शादाब खान ने डेथ में 11 गेंदों में तेजतर्रार 23 रन जोड़कर पाकिस्तान को 20 ओवर में 164/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले।Sahibzada Farhan: साहिबजादा फरहान ने मंगलवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया। पाकिस्तान के इस विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप के एक संस्करण में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। फरहान ने इस उपलब्धि के साथ मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2021 विश्व कप में 12 छक्के लगाए थे। इस टूर्नामेंट में फरहान के नाम अब 13 छक्के दर्ज हो चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ फरहान ने अपनी लय बनाए रखी और अकेले भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए। उन्होंने 45 गेंदों में 63 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। एक ओर से विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन फरहान डटे रहे। उन्होंने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 और फखर जमान के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां निभाई। हालांकि, बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। शादाब खान ने डेथ में 11 गेंदों में तेजतर्रार 23 रन जोड़कर पाकिस्तान को 20 ओवर में 164/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इंग्लैंड की तरफ से लियाम डॉसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके। जेमी ओवरटन और जोफ्रा आर्चर को 2-2 विकेट मिले।
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।
यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।
— Mithilanchal News टीम


