Video Manoj Tiwari’s ‘Holariya’: फगुनी वार में मनोज तिवारी का तंज, खेत में पवन की पावर तो गड्ढे में खेसरिया!

भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का होली पर नया गाना ‘होलरिया..’ रिलीज होने के साथ ही इसपर चर्चा शुरू हो गई है। मनोज तिवारी के नए गाना में रंग-गुलाल के साथ व्यंग्य पर लोग ज्यादा चर्चा कर रहे हैं। पीएम से लेकर सीएम तक की इस गाने में चर्चा है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा गाने ‘खेतवा में पावर दिखावे पवनवा, गड्ढवा में कुदल खेसरिया’जैसी लाइनों की हो रही है। सोशल मीडिया पर यह वायरल होने लगा है। इस गाने को पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से जोड़कर देखा जा रहा है। भोजपुरी और सियासी गलियारों में इस पर जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि इस गाने से मनोज तिवारी ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े नामों पर तंज कसा गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *