साहब! मेरा बच्चा चल भी नहीं पा रहा… शिक्षक के पनिशमेंट से बिगड़ी 7वीं के छात्र की हालत, अस्पताल में भर्ती

डा.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा छात्र से 200 बार उठक-बैठक करवाने पर छात्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन- फानन में में पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला पश्चिम चंपारण जिला के बगहा 2 प्रखंड के सेमरा स्थित डा.भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय से जुड़ा है। इस स्कूल के 7वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को शिक्षक ने सजा के तौर पर 200 बार उठक-बैठक कराया। जिससे उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में छात्र को पहले स्थानीय स्तर पर इलाज करवाया। लेकिन स्थिति नहीं सुधरने पर उसे सेमरा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया गया है।

स्पष्टीकरण:
https://mithilanchalnews.in पर प्रकाशित कुछ समाचार विभिन्न समाचार स्रोतों की RSS फ़ीड से स्वचालित रूप से लिए जाते हैं। यह सामग्री संबंधित मूल स्रोत की है और इसकी सत्यता, अद्यतन स्थिति या मौलिकता के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं।

यदि किसी स्रोत या प्रकाशक को कोई आपत्ति हो, तो कृपया हमसे संपर्क करें। हम शीघ्र उचित कार्रवाई करेंगे।

Mithilanchal News टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *